पिच करेगी मोहाली में टीम इंडिया की मदद, मिलेगी जीत
मोहाली। रविवार को मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप टी-20 का एक अहम मुकाबला है। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि इस मैच से ठीक पहले यहां की पिच को बदल दिया गया है।
सूत्रों की मानें तो टीम मैनेजमेंट के अनुरोध के बाद यह कदम उठाया गया है। बीसीसीआई की ओर से भी इसकी पुष्टि कर दी गई है।
इंग्लिश डेली हिंदुस्तान टाइम्स की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को होने वाले मैच से पहले टीम की ओर से पिच को बदलने का अनुरोध किया था। इस बात को मैनेजमेंट ने मान लिया और फिर पिच में कुछ बदलाव किए गए हैं।
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच भी है जंग
सूत्रों की मानें तो मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जिस पिच पर मैच होना है, इसी पिच पर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मैच हुआ था। इस मैच में पाकिस्तान हार गया था।
टीम इंडिया इस पिच पर खेलना नहीं चाहती थी और जिसके बाद अब पिच को बदल दिया गया है। वर्ल्ड कप जैसे मुकाबलों के लिए आईसीसी के क्यूरेटर ही पिच तैयार करते हैं।
माना जा रहा है कि पिच बदलने को लेकर सवाल भी उठ सकते हैं। इसी पिच पर रविवार को भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच मैच
खेला जा चुका होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि पिच से भारतीय टीम के स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। कहा जा रहा है कि आज के मैच में टीम इंडिया में स्पिनर हरभजन सिंह को जगह मिल सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
