जीत के बाद भी पड़ रही हैं गालियां इसलिए दुखी हैं कोहली
मुंबई| इन दिनों टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली बहुत ज्यादा दुखी हैं वजह है जीत के बाद भी उन्हें और उनकी टीम की जमकर हो रही है आलोचना। सबसे ज्यादा तो वो इस बात से परेशान और नाराज हैं कि उनकी आलोचना वो लोग ज्यादा कर रहे हैं जिन्होंने देश के लिए कभी कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
विराट ने कहा है कि उन्हें इस बात से काफी धक्का लगा है कि देश में कुछ लोग दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमारी जीत की सराहना करने के बजाय हमारी कमियां निकालने और आलोचनाएं करने में ज्यादा लगे रहे।
मालूम हो कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से मात दी और इसके साथ ही विदेशी धरती पर नौ सालों से लगातार जीतती चली आ रही दक्षिण अफ्रीका के विजय रथ का चक्का जाम कर दिया है।
लेकिन इस जीत के बाद भी टीम की तारीफ के बजाय आलोचनाएं हो रही हैं जिसके कारण कोहली काफी आहत हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार को कोहली के हवाले से कहा गया है, "यह दुखद है। श्रृंखला हमारी धरती पर हुआ और हमारे ही प्रशंसक हमारी कमियां और आलोचना करने के अवसर खोजते रहे।"
.@imVkohli on Test series win & media influence on public perception. @ShirinSadikot writes
https://t.co/NUpbWYMvJP pic.twitter.com/B2G7OMPYeO
— BCCI (@BCCI) December 10, 2015 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
