कैप्टन धोनी को मिली कोर्ट से राहत, गैरजमानती वारंट वापस
नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी के लिए राहत की खबर है, उन पर से अनंतपुर की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट मंगलवार को वापस ले लिया।
धोनी के 'विष्णु अवतार' को मिला सुप्रीमकोर्ट का सुदर्शन, नहीं चलेगा केस
मालूम हो कि एक मैंगजिन ने कवर पेज पर धोनी को भगवान विष्णु के रूप में छाप दिया था जिसमें उनके एक हाथ में जूता भी था जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी और इसलिए उन्हें समन भेजा गया था लेकिन धोनी को वो मिला नहीं जिसके कारण उनके लिए वारंट जारी कर दिया था।
लेकिन रिहिति स्पोर्ट के अध्यक्ष अरुण पांडे जो कि धोनी का मैदान के बाहर का कामकाज देखते हैं ने इस बारे में अपील की थी कि धोनी को समन मिला नहीं जिसके कारण वो कोर्ट में पेश नहीं हो पाये इसलिए वारंट वापस लें। जिसके बाद कोर्ट ने चोपड़ा की दलीलों को न्यायालय ने सही माना और वारंट वापस ले लिया। इस मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
