Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्टाइल या टोटका: दूसरे टेस्ट मैच के पहले विराट ने कटवाए बाल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काफी स्टाइलिश कहे जाते हैं, कैप्टन धोनी की ही तरह विराट को भी अपने बालों और लुक से बहुत ज्यादा प्यार और लगाव है और शायद इसलिए ही वो वक्त-वक्त पर उसे चेंज करते रहते हैं।

हम यह बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि एक बार फिर से विराट ने अपनी हेयरस्टाइल बदली है, इस बात का खुलासा खुद विराट ने ही किया है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये फोटो शेयर किया है। उन्होंने ये हेयरकट कोलंबो के सैलून में करवाया और लिखा, 'वैरी गुड जॉब डन'।

PHOTO: Finally Virat Kohli gets proper haircut on tour of Sri...

Posted by Ankur Sharma onWednesday, August 19, 2015

वैसे क्रिकेट के जानकारों ने इस बात की दिशा को दूसरी ओर मोड़ दिया है, लोगों का कहना है कि यह विराट का नया टोटका है, शायद वो इस नये लुक से अपनी टीम की हार को जीत में बदलना चाहते हैं क्योकि विराट की टीम श्रीलंका के साथ पहले खेले गये टेस्ट मैच में जीतते-जीतते हार गई थी।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब विराट ने बाल कटवाये हैं, इससे पहले विश्वकप के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद रोनाल्डो के लुक में बाल कटवाये थे। खैर देखते हैं कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान का नया लुक उनके और टीम के लिए लकी साबित होता है कि नहीं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+