दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले भज्जी बोले अभी 5 साल और खेल सकता हूं
मुंबई। तकरीबन दो साल बाद टीम इंडिया में फिर से अपनी जगह बनाने वाले हरभजन सिंह टीम में अपने चयन से काफी खुश हैं। भज्जी ने टीम में खुद के चयन के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा महसूस हो रहा जैसे नयी शुरुआत हो।[देखिये पूरी सूची, किसे-किसे मिली टीम इंडिया में जगह]
भज्जी ने कहा कि यह मेरी लिए एक नयी शुरुआत है और मैं इस शुरुआत को नये विश्वास के साथ शुरु करना चाहता हूं। यही नहीं भज्जी ने कहा कि वह अभी पांच साल देश के लिए और खेल सकते हैं। भज्जी ने अपना आखिरी टेस्ट 2013 में खेला था।
बांग्लादेश में होने वाले एकमात्र टेस्ट में शामिल किये गये हरभजन सिंह ने कहा कि मैंने टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की है। मेरे साथ मेरे सुभचिंतकों और चाहने वालों की दुआयें हमेशा साथ थी जिसके चलते मैं दोबारा टीम में जगह बनाने में कामयाब हुआ हूं।
हरभजन सिंह ने भारत के लिए 101 टेस्ट मैच खेलते हुए 413 विकेट झटके हैं। यही नहीं भारत की और से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में वह सिर्फ अनिल कुंबले और कपिल देव से पीछे हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि टीम इंडिया की जर्सी पहनने से ज्यादा मुझे किसी और चीज में खुशी नहीं मिल सकती है।
हरभजन सिंह ने कहा कि पिछले दो साल मैंने जीतोड़ मेहनत की है और इन दिनों में एक दिन के लिए भी मेरे मन में यह खयाल नहीं आया कि मैं टीम वापसी नहीं कर सकता हूं। मैंने इस दिन का इंतजार किया और शॉर्टकट्स का रास्ता कभी नहीं अपनाया।
वहीं आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भज्जी ने कहा कि मैंने 2013 के आईपीएल सीजन में मैंने 24 विकेट लिये। जबकि पिछले सीजन में मैंने 14 विकेट लिए वहीं इस सीजन में मैंने 16 विकेट हासिल करके खुद को हमेशा साबित करने की कोशिश की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
