oi-Ankur
मीरपुर। जिस तरह से टीम इंडिया बांग्लादेश से हारी है उसने ढाका से लेकर दिल्ली तक को हिला दिया है। इस शर्मनाक हार के बाद चारों ओर कैप्टन धोनी को लेकर बातें हो रही हैं, काफी लोगों ने धोनी को कप्तानी छोड़ने की सलाह दे डाली है तो वहीं क्रिकेट के कुछ जानकारों ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जिन्होंने धोनी पर निशाना साधा है।
बांग्लादेश की हार की पीछे धोनी नहीं ड्रेसिंग रूम का तनाव जिम्मेदार?
सुनील गावस्कर, सौरभ गांगुली जैसे भारत के महान दिग्गजों ने धोनी का सपोर्ट करते हुए कहा है कि कप्तान धोनी देश के सबसे सफल और महान कप्तानों में से एक है जिन्हें सम्मान और समय की जरूरत है तो वहीं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन और मनोज प्रभाकर ने धोनी के इस्तीफे की मांग कर डाली है।
यही नहीं क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि धोनी इस समय डूबता हुआ सूरज है, जो कि अब तनाव रहित होकर नहीं बल्कि तनाव ग्रसित होकर कप्तानी कर रहे हैं, इसी कारण उनका खेल प्रभावित हो रहा है, जो कि नहीं होना चाहिए।
कप्तान धोनी से जुड़ी बातों को जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...
क्यों कहलाते हैं सबसे सफल कप्तान?
कप्तान धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने दो विश्वकप यानी वनडे (2011) और टी 20 विश्वकप जीता है। धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया वनडे और टेस्ट दोनों में नंबर वन बनी है।
क्यों कहलाते हैं सबसे सफल कप्तान?
माही ने विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान हैं। उन्होंने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 100 वनडे, 27 टेस्ट, 26 टी20 जीताये हैं।
क्यों बन गये विलेन?
आज धोनी को लोग खलनायक की तरह ट्रीट कर रहे हैं क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत पहली बार बांग्लादेश से सीरीज हार गया है। इससे पहले किसी भी कप्तान की अगुवाई में ऐसा नहीं हुआ था।
टीम का घटिया प्रदर्शन
विश्वकप जीतने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, टीम धोनी की कप्तानी में खेले गये 21 टेस्ट मैचों में मात्र एक मैच जीती है और 15 मैच हारी है, जबकि पांच मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला।
गुटबाजी से परेशान
ऐसी खबरें आ रही हैं कि धोनी अपने गुटों के लोगों को टीम में रखना चाहते हैं लेकिन श्रीनिवासन के जाने के बाद ऐसा संभव नहीं है इसलिए अब टीम में धोनी को लेकर विद्रोह उठने शुरू हो गये हैं जिसके कारण वो इस समय टेंशन में हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, June 23, 2015, 15:23 [IST]
Other articles published on
Jun 23, 2015