Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड कप के टिकटों के लिए मची मारामारी, अब तक बिकीं 7,50,000 से ज्यादा टिकटें

दुबई। क्रिकेट को लोग भारत में धर्म की तरह पूजते हैं तो वहीं दूसरे देशों में भी क्रिकेट केवल लोगों के लिए एक खेल नहीं है बल्कि उनके लिए एक जूनून है। इसलिए विश्वकप के टिकटों के लिए अभी से मारामारी मची है। आपको जानकर हैरत होगी कि अब तक विश्वकप की 7,50,000 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी है। इस बात की जानकारी खुद आईसीसी ने दी है।

गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 14 फरवरी से संयुक्त रूप से आयोजित होने जा रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री की संख्या करीब 10 लाख हो गई है।

आईसीसी के प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने कहा, "विश्व कप आयोजन सही रास्ते पर है और यह अब तक के सबसे सफल आयोजनों में से एक साबित होगा। मैंने सभी प्रशंसकों से स्टेडियम में आकर अपनी-अपनी टीमों का समर्थन करने को कहा है।"

विश्व कप में हो सकती है बल्ले के आकार में कांट-छांट

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने आखिरी बार 23 साल पहले 1992 में विश्व कप की मेजबानी की थी। भारत, पाकिस्तान और दुबई के लोगों के बीच में सबसे ज्यादा क्रेज 15 फरवरी के मैच को लेकर है जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच में होने वाला है। इस बात के बारे में भी आईसीसी ने मीडिया को बताया है। गौरतलब है कि इसी मैच की कमेंट्री अमिताभ बच्चन भी करने वाले हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+