अजलान शाह हाकी : कनाडा को हरा भारत ने दर्ज की पहली जीत
इपोह, मलेशिया 11 मई (आईएएनएस)। मेलिशया की राजधानी कुआलालंपुर में चल रहे अजलान शाह हाकी प्रतियोगिता में अब तक फीका प्रदर्शन करने वाली भारतीय हाकी टीम ने आज कनाडा को 3-1 से हरा कर श्रृंखला में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।
आज के मैच के हीरो रहे दिवाकर राम। उन्होंने दो गोल जमाए जबकि शिवेन्द्र सिंह ने भारत के लिए एक गोल दागा।
भारत इस मैच को और भी बड़े अंतर से जीत सकता था यदि उसके खिलाड़ियों ने आठ पेनाल्टी कार्नर के मौके न गंवाते।
न्यूजीलैंड और अर्जेटीना से अपने दोनों शुरुआती मैच हारने के बाद सरदारा सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने आज का मैच जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया।
हालांकि मैच का पहला गोल खेल के नौवें मिनट में ही कनाडा के खाते में गया लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कनाडा की रक्षा पंक्ति को कई बार बेधा। पहले हाफ तक भारतीय टीम को तीन पेनाल्टी कार्नर के मौके मिले लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी ।
दूसरे हाफ में घुटने की चोट से घायल हुए संदीप सिंह की जगह खेलने उतरे दिवाकर राम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। खेल के लगभग 53वें मिनट में शिवेन्द्र सिंह ने भारत के लिए तीसरा गोल दागा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications