For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Cricket History: वो खिलाड़ी जो अपनी कप्तानी में नहीं हारी एक भी मैच, जिताया विश्व कप

नई दिल्ली। क्रिकेट के लगभग 150 साल के इतिहास में अब तक कई रिकॉर्ड बनाये जा चुके हैं, कुछ खिलाड़ियों के नाम है तो कुछ टीम के और कुछ तो इतने अनोखे हैं कि इतिहास में उनको दोहरा पाना या तोड़ पाना नामुमकिन सा लगता है। इस बीच एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जो क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर सके हैं सिवाय महिला क्रिकेट के।

और पढ़ें: Video: जब यूनिस खान ने की थी फैन की पिटाई, घसीटते हुए ले गये थे ड्रेसिंग रूम

यह रिकॉर्ड है एक ऐसा विश्व कप चैम्पियन कप्तान बनने का जिसने अपनी कप्तानी में एक भी मैच नहीं गंवाया है। लेकिन यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी रेचल हेहो फ्लिंट (Rachael Heyhoe-Flint) का जिन्होंने न सिर्फ अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को पहला विश्व कप जिताया बल्कि जब तक वह टीम की कप्तान रही उनकी टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया।

और पढ़ें: जल्द तैयार हो जायेगा 19 पिचों वाला देश का पहला स्टेडियम, तैयारियों में मिलेगी खासा मदद

महिला क्रिकेट में सबसे पहला छक्का फ्लिंट के नाम

महिला क्रिकेट में सबसे पहला छक्का फ्लिंट के नाम

रेचेल फ्लिंट को महिला क्रिकेट की महानतम खिलाड़ी, महानतम कप्तान माना जाता है। ने अपने करियर के दौरान कई बड़े कीर्तिमान रचे। इस दौरान महिला क्रिकेट में सबसे पहला छक्का लगाने का कारनामा भी उन्ही के नाम है। उन्होंने यह कारनामा साल 1963 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। इतना ही नहीं 1976 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साढ़े 8 घंटे से ज्यादा समय तक बल्लेबाजी कर लोगों नाबाद 179 रनों की पारी खेली थी।

फ्लिंट ने एक खिलाड़ी के रूप में न सिर्फ इस खेल की सेवा की बल्कि महिला क्रिकेट के प्रति लोगों की सोच को भी पूरी तरह से बदल कर रख दिया।

12 साल की कप्तानी में नहीं हारी एक भी मैच

12 साल की कप्तानी में नहीं हारी एक भी मैच

2 दिसंबर 1960 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाली रेचेल ने 1966 में इंग्लैंड की टीम की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने 12 साल तक टीम की कमान संभाली और साल 1973 में फ्लिंट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला महिला विश्व कप जीतने का कारनामा किया। 12 साल की कप्तानी के दौरान इंग्लैंड की टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया।

उन्होंने अपने करियर के दौरान 22 टेस्ट मैच और 23 वनडे मैचों में शिरकत की जिसके दौरान उन्होंने 45 की औसत से 1594 टेस्ट रन जबकि 58.45 की औसत से 643 वनडे रन बनाये।

क्रिकेट के अलावा भी कई खेलों में कमाया नाम

क्रिकेट के अलावा भी कई खेलों में कमाया नाम

गौरतलब है कि फ्लिंट सिर्फ क्रिकेट ही नहीं खेलती थी बल्कि इंग्लैंड की हॉकी टीम का भी हिस्सा रह चुकी थी। वो हॉकी में गोलकीपिंग करती थी। इसके अलाव वह गोल्फ, स्कवा जैसे खेलों में भी नजर आई। संन्यास लेने के बाद वो 4 साल तक फिजिकल एजुकेशन की टीचर रही और अगे चलकर वूल्वरहैम्पटन क्रॉनिकल में बतौर पत्रकार काम किया।

आपको बता दें कि क्रिकेट इतिहास में महिलाओं की टीम को पहली बार साल 1934 में शामिल किया गया था जिसके बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पहला आधिकारिक मैच खेला गया। इस दिन के बाद से ही क्रिकेट में पुरुषों की ही तरह महिला क्रिकेट की शुरुआत हुई। हालांकि पुरुषों की तुलना में इसे लोगों के बीच मशहूर होने में काफी दशक लग गये लेकिन इसके बावजूद महिला क्रिकेट ने कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिये।

Story first published: Sunday, June 14, 2020, 14:45 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+