विश्व पर्यावरण दिवस: कोहली और सुशील कुमार ने लगाये पेड़..कहा देश बचाओ
नई दिल्ली। विराट कोहली और सुशील कुमार आज देश में लोगों के रोल मॉडल हैं और यह बात वो लोग भी जानते हैं, उन्हें पता है कि उनका किया हुआ काम लोगों के लिए आदर्श बन जायेगा और इसी कारण आज पर्यावरण दिवस के दिन विराट कोहली और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने वृक्षारोपण करके लोगों से पेड़ लगाने की अपील की। विराट- सुशील कुमार के साथ जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे।
इन सबने आज दिल्ली के विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इंदिरा पर्यावरण भवन में वक्षारोपण किया। इस बारे में कोहली ने कहा कि मैं इस खास अवसर पर पौधा लगाकर मैं बहुत खुश हूं। मैं युवाओं से अपील करूंगा कि वे इस मुहिम में समर्थन दें क्योंकि देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम युवाओं की है तो ऐसे ही विचार सुशील कुमार ने भी व्यक्त किये।
Delhi: Prakash Javadekar & Virat Kohli plant a sapling at Paryavaran Bhawan on the occasion of World Environment Day pic.twitter.com/xPvCPOMEor
— ANI (@ANI_news) June 5, 2015 मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विराट और सुशील कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर और अजिंक्य रहाणे मुंबई में जबकि युसूफ और इरफान पठान वडोदरा में पौधा लगायेंगे। बांग्लादेश दौरे पर जा रही भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को कोलकाता में इस अभियान में भाग लेगी।
विश्व पर्यावरण दिवस: लखनऊ की गोमती ..कभी नदी थी अब नाला बन गयी है
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
