वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: सुंदर सिंह ने जीता गोल्ड मेडल
लंदनः भारतीय पैरा एथलीट सुंदर सिंह ने लंदन में आयोजित हो रही वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन गोल्ड जीतकर शानदार शुरुआत की। भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने 2017 आईपीसी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलाया। सुंदर ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो F46 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। ये गोल्ड मेडल सुंदर ने अपने बेस्टे प्रदर्शन करते हुए (60.36) जीता है।
गौरतलब है कि सुंदर रियो 2016 में तकनीकी कारणों से डिस्क्वालीफाई हो गए थे। मेडल जीतने के बाद सुंदर ने कहा, "रियो के बाद मैं काफी निराश था क्योंकि मैंने कड़ी मेहनत की थी लेकिन प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाया। इसके बाद मेरा मनोबल गिर गया था लेकिन प्रतियोगिता में इस तरह की वापसी से मैं काफी खुश हूं।" भाला फेंक एफ48 स्पर्धा में 18 साल के रिंकू ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
