For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Photography Day: सचिन तेंदुलकर ने शेयर की कंफ्यूज कर देने वाली तस्वीर

नई दिल्ली। दुनियाभर में आज यानी कि 19 अगस्त को 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो कैमरामैन द्वारा अद्भुत तरीके से खींची गई हैं। इस बीच भारत के पूर्व महान सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पर लोगों को कंफ्यूज कर देने वाली तस्वीर देख लोग इसलिए हैरान हैं क्योंकि तस्वीर में एक कार हवा में दिख रही है, वहीं जमीन पर कई लोग खड़े हैं और वहां पर भी कार है।

कुंबले से मांगा जवाब

कुंबले से मांगा जवाब

सचिन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''आप लोग बताइए कि इस तस्वीर में क्या हो रहा है?'' सचिन तेंदुलकर ने अनिल कुंबले से इसका जवाब मांगा, जो खुद एक बेहतरीन फोटोग्राफर हैं। उन्होंने कुंबले से सवाल पूछा कि वे बताएं इस तस्वीर में आखिर हो क्या रहा है। सचिन ने मस्ती में ये भी लिखा कि 'सिर्फ गलत जवाब माने जाएंगे।''

कांबली ने किया मजेदार कमेंट

सचिन ने जो तस्वीर पोस्ट की उसने कई फैंस को सोच में तो डाला लेकिन कुछ लोगों ने इस तस्वीर का राज भी खोल दिया। दरअसल ये तस्वीर उलटी पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में कार हवा में नहीं उड़ रही है, बल्कि वो पानी में गिरी हुई है और जमीन पर खड़े लोगों का अक्स पानी में दिखाई दे रहा है। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि 2020 में उड़ती कार के भी दर्शन हो गए।

इसलिए मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस

इसलिए मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस

बता दें कि विश्वभर में 19 अगस्त को हर वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। फ्रांस के लुइस डेगुएर और जोसेफ नाइसफोर द्वारा 1837 में डेगुएरटाइप फोटोग्राफिक प्रक्रिया का आविष्कार किया गया था। यही प्रक्रिया था जिसे कुछ फोटोग्राफी के जन्म के रूप में देखते हैं। इसके बाद देखते-देखते तकनीक बदलती गई। उसके तीन साल बाद 19 अगस्त 1839 को फ्रेंच सरकार ने इसका पेटेंट खरीदा और इसे 'स्वतंत्र दुनिया को तोहफे' के रूप में सामने रखा। तभी से इस तारीख को विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन दुनिया भर में लोग एक-एक तस्वीर शेयर करते हैं।

Story first published: Wednesday, August 19, 2020, 20:05 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+