Champions Trophy 2017- हटके स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच
लंदन। पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने जिस तरह से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने कैरियर का पहला शतक लगाया, वह शतक पाकिस्तान के लिए निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने महज 92 गेंद पर शतक लगाकर पाकिस्तान के 338 रनों के विशाल स्कोर की नींव रखी थी। जिसके बाद इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई।
फखर जमान की उम्र 27 वर्ष की है और जिस तरह से उन्होंने अपना पहला एकदिवसीय शतक लगाया है, उसके बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। फखर को 3 रन के स्कोर पर उस वक्त जीवनदान मिला था, जब बुमरा की नो बॉल पर धोनी ने उनका कैच पकड़ा था। इस जीवनदान का बखूबी लाभ उठाते हुए फखर ने 111 रनों की पारी खेली। फखर पाकिस्तान के लिए महज चौथा वनडे खेल रहे हैं, उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए।
इसे भी पढ़ें- पाक फैंस ने फखर जमान को बनाया मेजर, क्या इसके पीछे का कनेक्शन
जमान ने जब 89 रन बनाए थे उसके बाद वह आईसीसी के टूर्नामेंट में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे, उनसे पहले इमरान खानन ने 1992 के विश्वकप में 72 रनों की पारी खेली थी। यही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की ओर से शतक लगाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जमान ने पहले विकेट के लिए अजहर अली के साथ मिलकर 59 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस शानदार पारी की बदौलत फखर जमान बनते हैं हमारे स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
