For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लगातार 35 टेस्ट मैचों में विराट कोहली ने किया ये काम, दर्ज हुआ अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

India vs South Africa 3rd Test: Virat Kohli creates world record for changing playing XI | वनइंडिया

नई दिल्ली। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का तीसरा मैच जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। तीन मैच की सीरीज़ में 2-0 से पिछड़ी टीम इंडिया के सामने लाज बचाने की चुनौती है। बुधवार को टीम इंडिया ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी चुनी। कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में भी टीम में बदलाव किया है। जहां रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किया गया है तो वहीं रविचंद्रन अश्विन की जगह भुवनेश्वर कुमार शामिल हुए हैं।

इसी के साथ कोहली के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल विराट कोहली ने लगातार 35 टेस्ट मैचों में अलग-अलग प्लेइंग इलेवन उतारने का कारनामा कर दिया। इस मामले में उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान मुश्फिकुर रहीम को पीछे छोड़ दिया है। जिन्होंने 34 टेस्ट मैचों में अलग प्लेइंग इलेवन खिलाई थी।

इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ ने 31 और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी लगातार 25 टेस्ट मैचों में अपनी प्लेइंग इलेवन बदली थी। मगर विराट इन सभी कप्तानों से आगे निकल गए हैं।

बता दें कि कोहली पर प्लेइंग इलेवन को लेकर कई आरोप लगते रहे हैं। पहले दो मैचों से अजिंक्य रहाणे को बाहर बैठाने को लेकर भी कोहली की आलोचना हुई थी।

ग्रीम स्मिथ ने हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि कोहली को अपनी कप्तानी में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। अगर टेस्ट मैचों में वे इस तरह की कप्तानी करेंगे, तो शायद ही लंबे समय तक के लिए कप्तान रह पाएंगे।

Story first published: Wednesday, January 24, 2018, 15:43 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+