For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर का विश्व रिकाॅर्ड टूटा, 17 साल के गेंदबाज ने फेंकी सबसे तेज गेंद

Matheesha Pathirana sets world record with 175kph delivery, breaks Akhtar's Record | Oneindia Hindi

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां आए दिन कई रिकाॅर्ड बनते हैं तो कई टूटते हैं। लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम एक ऐसा रिकाॅर्ड दर्ज था जिसका टूटना मुश्किल था लेकिन अब टूट चुका है। जी हां, ये है क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का। अख्तर के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकाॅर्ड दर्ज था लेकिन अब श्रीलंका के एक युवा गेंदबाज ने यह रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है।

फेंकी इतनी तेज गेंद

फेंकी इतनी तेज गेंद

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में टूर्नामेंट का सातवां मैच रविवार भारत-श्रीलंका के बीच हुआ। यह मैच भले श्रीलंका हार गया लेकिन इस दाैरान उनके तेज गेंदबाज मथिसा पथीराना ने 175 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकाॅर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। चाैथा ओवर मथिसा फेंकने आए। ओवर की आखिरी गेंद का सामना यशसवी जायसवाल कर रहे थे। मथिसा की यह गेंद 175 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गई। हालांकि यह गेंद वाइड रही।

इससे पहले अख्तर ने फेंकी थी सबसे तेज गेंद

इससे पहले अख्तर ने फेंकी थी सबसे तेज गेंद

मथिसा सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने शोएब अख्तर का रिकाॅर्ड तोड़ा है। इससे पहले, शोएब अख्तर ने 2003 विश्व कप के दौरान केपटाउन के न्यूलैंड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद फेंकी थी। वहीं आस्ट्रेलिया के शाॅन शॉन टैट ने इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद फेंकी थी।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

काैन है मथिसा

काैन है मथिसा

बता दें कि यह वही गेंदबाज है जिसे दूसरा लसिथ मलिंगा कहा जाता है। मथिसा का गेंदबाजी करने का एक्शन पूरी तरह से मलिंगा से मेल खाता है। वह भी मलिंगा की तरह याॅर्कर डालते हैं। लथिसा डेब्यू मैच में सुर्खियों में आए थे। 17 वर्षीय इस गेंदबाज ट्रिनिटी कॉलेज से डेब्यू करते हुए 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। जारी अंडर-19 विश्व कप में भारत के खिलाफ मथिसा ने 8 ओवर में बिना विकेट लिए 49 रन दिए।

Story first published: Monday, January 20, 2020, 16:45 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+