Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टूट गया शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, 36 गेंदों में बना शतक

क्‍वींसटाउन। न्‍यूजीलैंड के हरफनमौला कोरी एंडरसन ने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। एंडरसन ने मात्र 36 गेंदों में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतक बनाया। गौर हो कि 1996 में शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 37 गेदों में तूफानी शतक बनाया था।

कल बारिश के कारण न्‍यूजीलैंड और वेस्‍टइंडीज का मैच 21-21 ओवर का कर दिया गया। जिसमें कीवी टीम ने पहली पारी में 283 रन बनाये। जिसके जवाब में वेस्‍टइंडीज टीम 124 रन ही बना सकी। न्‍यूजीलैंड की तरफ से जेसी राइडर ने भी शतक बनाया। राइडर ने 51 गेंदो में 12 चौकों और पांच छक्‍कों की मदद से 104 रन बनाये।

एंडरसन ने अपनी पारी में 14 छक्‍के और छह चौके लगाये। हालांकि वह एक पारी में सर्वाधिक छक्‍के लगाने से चूक गये। एक पारी में सर्वाधिक छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के पास है। रोहित ने आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पिछले वर्ष दोहरी शतकीय पारी के दौरान 16 छक्‍के लगाये थे। हालांकि न्‍यूजीलैंड ने अपनी पारी में 22 छक्‍के लगाये जो कि एक मैच में लगे सर्वाधिक छक्‍कों का रिकार्ड है।

एकदिवसीय मैचों में लगाये गये सबसे तेज शतक-

कोरे एंडरसन- 36 गेंदों में

शाहिद अफरीदी- 37 गेदों में

मार्क बाउचर- 44 गेंदों में

ब्रायन लारा- 45 गेंदों में

शाहिद अफरीदी- 45 गेंदों में।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+