सीरीज हारने के बाद भज्जी ने कहा, क्लार्क तुम बाहर आओ, ऑस्ट्रेलिया का दौर खत्म हो चुका है
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ फ्लॉप प्रदर्शन कर रही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पर चुटकी लेते हुए इंडियन क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर मैदान के बाहर रहकर भी गूगली फैंक रहे हैं। भारत के खिलाफ सीरीज हारने के बाद हरभजन सिंह ने ट्वीट कर पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को कहा कि है कि अब ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर का दौर खत्म हो चुका है, इसलिए तुम आओ और फिर से संभालों अपनी टीम को।
भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह वो खिलाडी है, जिनकी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ बहुत कम बनती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंकी गेट कांड से लेकर रिकी पोंटिंग को सबसे ज्यादा अपनी फिरकी से परेशान करने वाले हरभजन ने इस बार ट्वीट कर माइकल क्लार्क की भी चुनौति दी है।
भारत खिलाफ 3-0 से सीरीज हारने के बाद भज्जी ने ट्वीट कर माइकल क्लार्क को कहा, 'दोस्त मुझे लगता है कि अब तुम्हें रिटायरमेंट से बाहर आने की जरूरत है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टॉप बेट्समैन का दौर खत्म हो चुका है। कोई क्वालिटी नहीं है।
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज चल रही है और माइकल क्लार्क कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। 2015 में एशेज सीरीज के बाद क्लार्क ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया था। उसके बाद उन्होंने कई महीने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम को गाइड किया था।
इसी साल मार्च में हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कंगारुओं को 2-1 से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया ने रविवार को 3-0 से वन-डे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

