TEAM INDIA में वापसी के लिए अमित मिश्रा को देना होगा ये खास 'यो-यो' टेस्ट,पास होने पर ही होगी एंट्री
नई दिल्ली। भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा एक अफवाह से बेहद परेशान हैं। पिछले दिनों ऐसी खबरें आईं थी कि अमित मिश्रा और सुरेश रैना खास यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से भारतीय टीम में जगह बनाने से वंचित रह गए। हालांकि अमित मिश्रा ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसे टेस्ट में अभी तक हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने ये भी बताया कि उनके घुटनों में चोट है जिससे उबरने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल टीम प्रबंधन की ओर से खास यो-यो टेस्ट पास करना होगा। इस टेस्ट को पास करने के बाद ही उनकी टीम इंडिया में एंट्री होगी।

टीम में वापसी के इंतजार में अमित मिश्रा
घुटने में चोट की वजह से लेग स्पिनर अमित मिश्रा टीम इंडिया से बाहर हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम से गुजर रहे अमित मिश्रा ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया है कि वो टीम प्रबंधन की ओर से आयोजित यो-यो टेस्ट में फेल हो गए हैं। हाल में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि अमित मिश्रा और सुरेश रैना यो-यो टेस्ट में नाकाम रहे थे। इसी वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई।

यो-यो टेस्ट पास करके होगी टीम में एंट्री
भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं सीधे रिकॉर्ड सेट करना चाहता हूं। मैंने कभी यो यो टेस्ट में हिस्सा ही नहीं लिया। मैं उस समय उलझन में फंस गया जब मैंने देखा कि मैं इस टेस्ट में फेल रहा। जब मैंने परीक्षण में हिस्सा ही नहीं लिया तो फिर मेरे असफल होने का सवाल कहां से पैदा हो गया। अमित मिश्रा ने आगे कहा कि मैं अपनी एनसीए में अपनी स्थिति में सुधार के लिए आया हूं। कुछ अन्य खिलाड़ी यो-यो टेस्ट में शामिल हुए। मैंने उस टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन कुछ लोगों ने मुझे वहां देखकर सोचा कि मैं भी यो-यो टेस्ट में शामिल हूं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। बता दें कि यो-यो टेस्ट टीम प्रबंधन की ओर से लिया जाने वाले खास टेस्ट है। टीम में वापसी के लिए खिलाड़ियों को ये टेस्ट पास करना होता है।

अमित मिश्रा ने की कुलदीप की जमकर तारीफ
भारतीय लेग स्पिनर ने बताया कि खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं किया गया बल्कि घुटने की चोट के चलते उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि चयनकर्ता हमेशा देखते हैं घायल होने के बाद टीम में वही खिलाड़ी शामिल हों जो पूरी तरह से फिट हों। मैं इस तैयारी में लगातार जुटा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि मैं कुलदीप के लिए बहुत खुश हूं। वो भारत के लिए अच्छा कर रहे हैं। वो काफी टैलेंटेड गेंदबाज हैं। हालांकि मैं टीम में अपनी जगह को लेकर चिंतित बिल्कुल नहीं हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications