चार्मिंग राशिद खान को स्टेडियम में किया लड़की ने प्रपोज, कहा- यू आर यंग, आई एम यंग..

नई दिल्ली। इन दिनों क्रिकेट की दुनिया के चमकते सितारों में से एक हैं अफगानी क्रिकेटर राशिद खान। मात्र 18 साल की उम्र में लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग में धूम मचा रहे हैं, जहां उनके चाहने वाले उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं।

उनके फैंस की लिस्ट में लड़कियों के नाम बहुत ज्यादा हैं लेकिन उस वक्त लोग एक-दम से हक्के-बक्के रह गए जिस वक्त cplt20 मैच के दौरान एक युवती ने उन्हें बड़े दिलचस्प अंदाज में प्रपोज किया।

कैरेबियन प्रीमियर लीग

कैरेबियन प्रीमियर लीग

आपको बता दें कि राशिद खान कैरेबियन प्रीमियर लीग में एमेजॉन वॉरियर्स की तरफ से खेल रहे हैं, cplt20 के एक मैच में उन्होंने 4 ओवर में महज 19 रन देकर 2 विकेट झटके , जिसके चलते सेंट लूसिया स्टार्स की टीम 20 ओवर में मात्र 100/7 रन ही बना पाई।

राशिद खान यू आर यंग, आई एम यंग...

राशिद जिस वक्त बॉलिंग कर रहे थे उस वक्त दर्शक दीर्घा में बैठी एक युवती जोर-जोर से राशिद-राशिद चिल्ला रही थी। उस युवती ने एक पोस्टर ले रखा था, जिस पर लिखा था- राशिद खान यू आर यंग, आई एम यंग, माय रोटी इज राउंड, लेट्स सेटल डाउन (राशिद आप जवान हैं, मैं भी जवान हूं, मेरी रोटी गोल है, आओ हम शादी कर लें)। आप उस युवती की फोटो cplt20 के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं।

तस्वीर पर काफी दिलचस्प कमेंट

तस्वीर पर काफी दिलचस्प कमेंट

अब पता नहीं राशिद तक उस युवती की आवाज पहुंची की नहीं लेकिन युवती के इस क्यूट अंदाज पर दुनिया फिदा हो गई है। लोगों ने उनकी तस्वीर पर काफी दिलचस्प कमेंट किए हैं।

कौन है राशिद खान?

कौन है राशिद खान?

  • भारतीय क्रिकेट प्रेमी 18 साल के लेग स्पिनर राशिद खान को तब से जाने जब उन्हें आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में खरीदा।
  • वह दूसरे अफगान खिलाड़ी थे, जिसे आईपीएल में शामिल किया गया था।
  • 20 सितंबर 1998

    20 सितंबर 1998

    • राशिद खान दाएं हाथ के लेग ब्रेक बॉलर और बैट्समैन हैं।
    • 20 सितंबर 1998 को जन्‍मे राशिद अफगानिस्‍तान की अंडर-19 के अलावा सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं।
    • राशिद ने अब तक 18 वनडे और 21 टी20 मैच खेल चुके हैं।
    • वनडे में उन्‍होंने 22.00 के औसत से 286 रन( सर्वोच्‍च स्‍कोर 60*) बनाए है।
    • राशिद 19.58 के औसत से 31 विकेट भी लिए हैं।
    • वनडे में उनका बैटिंग स्‍ट्राइक रेट 100 और और टी20 में 157.50 का है।

Story first published: Wednesday, August 23, 2017, 14:26 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+