28 साल के कोहली का 29वां ODI शतक, आंकड़ों में पूरी कहानी

कोलंबो। कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे चौथे वन-डे मैच में कोलंबो में कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। सीरीज के पहले तीन मैचों में फ्लॉप रहने के बाद आखिरकार कप्तान कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। कोहली 131 रन बनाकर लसिथ मलिंगा के शिकार हुए। कप्तान ने अपनी इस धुआंधार पारी में दो गगनचुंबी छक्के और 17 चौके जड़े।

शतकों में तीसरे नंबर पर

शतकों में तीसरे नंबर पर

कोलंबो में श्रीलंकाई खिलाड़ियों की धुनाई करते हुए विराट कोहली ने 29वां वन-डे शतक अपने नाम किया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के बाद कोहली तीसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली ने 193 वन-डे खेलते हुए 55.31 की औसत से अपने 29 शतक पूरे किए हैं। वहीं, तेंदुलकर के नाम 463 मैचों मे 49 शतक हैं और पोंटिंग ने 375 मैच खेलते हुए 30 शतक जड़े हैं।

रोहित-कोहली की विराट साझेदारी

रोहित-कोहली की विराट साझेदारी

कप्तान विराट कोहली और ऑपनर रोहित शर्मा के बीच हमेशा से ही शानदार तालमेल रहा है। रोहित शर्मा और कोहली के बीच अब तक 3,000 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऐसा करने वाली यह भारत की 9वीं जोड़ी है। आपको बता दें कि कोहली और रोहित के बीच 219 रन की साझेदारी भी हुई जो दूसरे विकेट लिए यह चौथी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

श्रीलंका के खिलाफ 2000 रन पूरे

श्रीलंका के खिलाफ 2000 रन पूरे

कप्तान विराट कोहली ने कोलंबो में 131 रनों की पारी खेलकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस शानदार पारी की बदौलत कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 2,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली लसिथ मलिंगा के 300वां शिकार बनें।

Story first published: Thursday, August 31, 2017, 16:58 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+