हार के बाद फिर फिसली अफरीदी की जुबान, किया कश्मीर के लोगों का शुक्रिया
नयी दिल्ली। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से पाकिस्तान को हरा दिया। हार के बाद कप्तान शाहिद अफरीदी की जुबान एक बार फिर से फिसल गई। हार के बाद अफरीदी ने उन्हें और उनकी टीम को सपोर्ट करने के लिए पाकिस्तान और कश्मीर के लोगों को धन्यवाद दिया।
कश्मीर का नाम लेकर अफरीदी ने एक बार फिर से विवाद को जन्म दे दिया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 विश्वकप मैच में भी अफरीदी ने कश्मीर के लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा था कि उनके लिए भारी संख्या में कश्मीर की जनता से समर्थन में आए हैं। आपको बता दें कि अफरीदी के इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। वहीं पीसीबी ने उन से कप्तानी छीनने का भी मन बना दिया है।
हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं था जब अफरीदी ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी कोलकाता में भारत के खिलाफ खेलने के बाद अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें भारत के लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है। अफरीदी ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिलता है। जिसके बाद पाकिस्तान में उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया। लोगों ने अफरीदी को गद्दार कहा तो उन्हें अपने इस बयान के चलते कोर्ट तक में घसीट लिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
