मुंबई। टी20 विश्वकप के फाइनल में जिस तरह से वेस्टइंडीज ने खेला, उसने हर किसी का दिल जीत लिया और इस वजह से वो लोग भी मजाक के मूड में आ गये जो काफी चिर-गंभीर नजर आते हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन की, जिन्होंने जीत के बाद ट्वीट किया।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा.. उखाड़ के रख दिया जड़ से...वेस्ट इंडीज असली चैम्पियन है।
T 2195 - उखाड़ के रख दिया जड़ से ... !! True CHAMPIONS the West Indies !! 3 in a row .. under 19, Womens and now Mens .. UNBELIEVABLE !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 3 April 2016
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने ये शब्द इसलिए प्रयोग किये क्योंकि ग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने विराट कोहली से जो रूट की तुलना की थी। जिसके जवाब में बच्चन ने उन्हें उत्तर दिया था कि कौन है ये रूट, हम इसे जड़ से उखाड़ देंगे।
टी20 विश्वकप 2016 का वेस्टइंडीज बना विजेता
मालूम हो कि वेस्टइंडीज ने टी20 विश्वकप के फाइनल के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया और दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया।