Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम में नहीं हुआ चयन तो अजिंक्य रहाणे ने चयनकर्ताओं को दिया सीधा संदेश

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले अपना नाम वापस ले लिया है। 14 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मैच के लिए रहाणे के बतौर ओपनर मुंबई के लिए उतरने की उम्मीद थी लेकिन रहाणे ने मुंबई के चयनकर्ताओं को इस बात की जानकारी दे दी है कि वो मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। जिसके बाद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में ना चुने जाने के बाद रहाणे पत्नी के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं।

टाईम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मुंबई टीम के सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया है कि रहाणे ने मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने में असमर्थता जताई है। उन्होंने बताया कि रहाणे के अलावा मुंबई की टीम में श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और धवल कुलकर्णी जैसे खिलाड़ी भी शामिल नहीं होंगे। ये तीनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन का हिस्सा होंगे। मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए सेलेक्टर्स ने मुंबई की टीम का ऐलान कर दिया है। मुंबई टीम की कमान आदित्य तारे को सौंपी गई है जबकि सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीन टी-20 सीरीज से बाहर होने के बाद अजिंक्य रहाणे इन दिनों अपनी पत्नी राधिका धोपवरकर के साथ दक्षिण अफ्रीका के सिचेल्स में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई वन-डे सीरीज में रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार अर्द्धशतक जमाए। इसके बावजूद उन्हे टी-20 में जगह नहीं मिली। कई पूर्व क्रिकेटरों ने रहाणे के टी-20 में चयन ना होने पर हैरानी भी जताई। हालांकि अजिंक्य ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और पत्नी के साथ विदेश चले गए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+