धोनी ने स्टम्पिंग के शतक से रचा इतिहास, सचिन ने कहा, 'आज 100वीं बार बिजली चमकी'
कोलंबो। भारत ने श्रीलंका को उसी की धरती पर वनडे सीरीज में ना केवल बुरी तरह से पटखनी दी है बल्कि बहुत सारे रिकार्ड भी अपने नाम किए हैं। इस पूरी सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से छाए रहे और श्रृंखला के खत्म होते-होते भी उन्होंने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया।
जी हां, धोनी ने सीरीज के अंतिम वनडे में अकीला धनंजय को स्टम्पिंग करने के बाद अपनी 100 स्टंपिग पूरी की और ऐसा करने वाले वो विश्व के पहले विकेटकीपर बन गए। इससे पहले ये रिकार्ड कुमार संगकारा के नाम था, जिन्होंने 99 स्टम्पिंग की थी लेकिन अब ये साज धोनी के सिर सजा है।
धोनी ने अपने 301वें वनडे में बनाया रिकार्ड
धोनी ने अपने 301वें वनडे में 100वीं स्टम्पिंग करते हुए ये रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद तो उनके लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और लोगों ने इस महान खिलाड़ी की इस महान उपलब्धि पर उन्हें जमकर बधाइयां दीं।
कौन कहता है बिजली दोबारा नहीं चमकती....
उनके चाहने वालों ने तो धोनी के लिए काफी अच्छी-अच्छी बातें लिखी हैं लेकिन सबसे खास बात महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखी। तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि कौन कहता है बिजली दोबारा नहीं चमकती, आज ये 100वीं बार चमकी, शाबाश धोनी!।
Who said lightning doesn't strike twice? Today it did for the 100th time! Well done, @msdhoni! Keep them coming :-) ⚡ pic.twitter.com/HteDcKPWBi
— sachin tendulkar (@sachin_rt) September 3, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
