दोनों हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जमकर छकाया
चेन्नई। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने सफर का शानदार आगाज किया है। टीम इंडिया के खिलाफ 17 सितंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्रैक्टिस मैच में भारतीय बोर्ड प्रेसिडेंट को 103 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। वैसे तो ये मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए एक तरफा रहा लेकिन भारत की तरफ से एक गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जमकर छकाया। जी हां, हम बात कर रहे हैं अक्षय करनेवार की।
|
अक्षय दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बोर्ड प्रेसिडेंट की तरफ से प्रैक्टिस मैच में खेलते हुए अक्षय करनेवार ने अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जमकर चकमा दिया। दरअसल अक्षय दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार किया ऐसे गेंदबाज का सामना!
बोर्ड प्रेसिडेंट की टीम से खेल रहे विदर्भ के स्पिनर अक्षय करनेवार ने एक ही ओवर में दाएं और बाएं दोनों हाथों से गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने पहली बार किसी ऐसे गेंदबाज का सामना किया जो कि दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकता है।

6 ओवरों में अक्षय ने ट्रैविस हेड का एक विकेट भी लिया
अक्षय ने मैच में अपने कोटे के डाले गए 6 ओवरों में से एक ओवर में दोनों हाथों से गेंदबाजी की और अपने 6 ओवरों में अक्षय ने ट्रैविस हेड का एक विकेट भी लिया है। अक्षय ज्यादातर दाएं हाथ के बल्लेबाजों को बाएं हाथ से और बाएं हाथ के बल्लेबाजों को दाएं हाथ से गेंद फेंकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 103 रनों से जीत लिया।
हालांकि चेन्नई में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में बोर्ड प्रेसिडेंट टीम 48.2 ओवर में 244 रन पर ऑल आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 103 रनों से जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
