मैच से पहले पूजा पाठ को लेकर क्या बोले विराट?
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली न केवल अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी उन्होंने अनोखी पहचान बनाई है। फिर चाहे उनका हेयर स्टाइल हो या फिर उनका टैटू। विराट अपने फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। ऐसे में मैच से पहले होने वाले पूजा-पाठ को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो विराट ने उसका क्या जवाब दिया?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह दबाव के हालात में संयम बनाये रखने के लिये पूजा पाठ या ध्यान करते हैं तो विराट कोहली ने हंसते हुए इस सावल का जवाब दिया और कहा कि क्या मैं पूजा पाठ करने वाला लगता हूं। विराट ने कहा कि मैं टैटू लगाने वाला लड़का था जो स्टायलिश कपड़े पहनता था। कोहली ने कहा कि नकारात्मक चीजों पर फोकस करना आसान होता है, लेकिन मैने ऐसा नहीं किया।
जरुरी नहीं कि हर मैच में रन बने
कोहली ने कहा कि जरुरी नहीं है कि हर मैच में आप रन बनाएं ऐसा जरुरी नहीं होता। ये भी जुरी नहीं कि आप हमेशा धमाकेदार जीत दर्ज करें। कोहली ने कहा कि टीम इंडिया ने इस सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
