Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

33 साल बाद रवि शास्त्री से मिलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूरा हुआ सपना

नई दिल्ली। पूर्व अभिनेत्री व कांग्रेसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर का सपना उस समय पूरा हो गया जब वह भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री से अचानक मिलीं। भारतीय सिनेमा जगत में एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर रहीं खुशबू रवि शास्त्री की जबर्दस्त प्रशंसक हैं। जब वे शास्त्री से मिलीं तो उन्होंने कई सेल्फी भी क्लिक की।

खुशबू ने रवि शास्त्री के साथ फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- मेरा सपना सच हो गया... आखिरकार मैं अपने हीरो रवि शास्त्री से मिली... मेरा धैर्य काम आया... उनसे से मिलने के लिए 33 साल तक इंतजार किया।

आपको बता दें कि खुशबू ने अपना सफर हिंदी फिल्मों से बतौर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन थी, जो 1980में आई थी। इसके गाने 'तेरी है जमीन तेरा आसमान' में वह पहली बार नजर आईं। उसके बाद उन्होंने नसीब, लावारिस, कालिया और दर्द का रिश्ता जैसी फिल्में में भी काम किया।

बता दें कि रवि शास्त्री टीम इंडिया के साथ इसी साल जुलाई में बतौर मुख्य कोच चुने गए। उन्होंने पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले की जगह ली। अपने जमाने में धाकड़ बल्लेबाज रहे रवि शास्त्री पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां मरती थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+