INDvAUS: T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस की जगह 'हैट्रिक मैन' को बुलाया
नई दिल्ली। वनडे सीरीज के बाद 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की जगह एंड्रयू टाई को टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि वनडे सीरीज के बाद पैट कमिंस वापस ऑस्ट्रेलिया चले जाएंगे। कमिंस को आगामी एशेज सीरीज की तैयारी को मद्देनजर रखते हुए वापस देश भेजा जा रहा है।
आपको बता दें कि आईपीएल 2017 में टाई को गुजरात लॉयन्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। गुजरात के खराब प्रदर्शन के बावजूद टाई ने अपने 6 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे। जिसमें राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ एक हैट्रिक भी शमिल है। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट था।
इसे भी पढ़ेंः- 28 सितंबर से लागू होंगे ICC के नए नियम, DRS से लेकर बल्ले तक में हुआ बड़ा बदलाव
टाई ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 37.60 की औसत से 5 विकेट चटकाए हैं। हालांकि कुल टी20 क्रिकेट को मिलाकर वो 51 मैचों में अब तक 74 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 21.54 रहा है जो कि टी20 क्रिकेट के हिसाब से काफी बढ़िया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 श्रृंखला 7 अक्टूबर से रांची में खेली जाएगी। जबकि आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 1 अक्टूबर को नागपुर में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
