VIDEO: धोनी ने फिर किया 'चमत्कार', पलक झपकने से पहले मैथ्यूज आउट
भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार को हुए टी-20 मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपने शानदार विकेटकिपिंग से सबको हैरान कर दिया। धोनी की इस जादूई विकेटकीपिंग का शिकार बने श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज। स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर धोनी ने मैथ्यूज को इतनी तेजी से आउट किया कि सभी देखते रह गए।

7वें ओवर में हुआ करिश्मा
टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। 7वें ओवर में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को गेंद सौंपी। उस समय श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज बल्लेबाजी कर रहे थे। युजवेंद्र चहल की लेग स्पिन पर मैथ्यूज चकमा खा गए और उनका पैर क्रीज से बाहर निकल गया।

देखते रह गए मैथ्यूज
इससे पहले मैथ्यूज अपना पैर दोबारा क्रीज में रखते धोनी ने बिजली की रफ्तार से उनका स्टंप उड़ा दिया। यह सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि एंजेलो मैथ्यूज के साथ अंपार और दर्शक भी हैरान रह गए। इस स्टंपिंग के साथ धोनी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो अभी भी दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर हैं।
|
ब्रैंडन मैक्कलम भी हैरान
न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी और कभी आईपीएल मे धोनी की टीम में खेले ब्रैंडन मैक्कलम ने भी इस स्टंपिंग के लिए धोनी की जमकर तारीफ की। मैक्कलम ने ट्विट कर कहा कि मैं अभी भी हैरान हूं कि जब आपके दिमाग में बहुत सारी चीजें चल रही हो ऐसे में आप इतनी फुर्ती के साथ गिल्लियां कैसे उड़ा सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications