खुलासाः ऑस्ट्रेलिया पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत की 'हिस्सेदार' है टीम इंडिया

ढाका। अभी हाल ही में बांग्‍लादेश ने पहले टेस्‍ट मैच में ऑस्‍ट्रेलिया की मजबूत टीम को हराकर इतिहास रच था। मैच के चौथे दिन ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के सामने जीत हासिल करने के लिए दूसरी पारी में 265 रन बनाने का लक्ष्‍य था। लेकिन चौथे दिन बांग्‍लादेशी गेंदबाजों ने मेहमान टीम को 244 रन पर ढेर करते हुए 20 रन की करिश्‍माई जीत हासिल कर ली थी। टीम की इस जीत में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हीरो साबित हुए जिन्‍होंने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी पांच विकेट हासिल किए थे।

हालांकि अब इस मैच के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी ने बांग्लादेश की जीत में भारत की भूमिका के बारे में खुलासा किया है। गौरतलब है कि जोशी मौजूदा समय में बांग्लादेश के स्पिन कंसल्टेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।

आपको बता दें कि बांग्लादेश ने इस सीरीज के पहले ही सुनील जोशी को कंसल्टेंट के रूप में भर्ती किया था। जोशी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एक खास तरह की गेंद भारत के खिलाफ नहीं खेल पा रहे थे और उन्होंने अपने स्पिनरों को वही गेंद फेंकने को कहा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जोशी ने कहा, "एक गेंद है जिसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज से ही पढ़ नहीं पा रहे हैं। जब तक यह सीरीज खत्म नहीं होती तब तक मैं उस बारे में ज्यादा नहीं बताऊंगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उसके खिलाफ नई योजना बना लें। लेकिन मैंने उनकी यह कमजोरी भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान पकड़ ली थी। मैंने बांग्लादेशी गेंदबाजों से कहा कि उस गेंद को फेंको और उसने काम किया।" जोशी ने आगे बताया, "जाहिरतौर पर उन्होंने रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के उस टेस्ट सीरीज के वीडियो देखे और समझा कि उन्होंने कैसे गेंदबाजी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने वाली बांग्लादेश टीम के स्पिनरों शाकिब अल हसन, मेहेदी हसन, और ताइजुल इस्लाम की जमकर तारीफ की। इन तीनों स्पिनरों ने पहले टेस्ट में करिश्माई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कलई खोल दी। इन्होंने आपस में 19 विकेट झटके।

Story first published: Friday, September 1, 2017, 15:13 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+