नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते क्रिकेट के दिग्गज भले ही विराट कोहली की तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से करने लगे हों लेकिन कोहली खुद को सचिन से कम मानते हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर सचिन के एक ट्वीट का जवाब देते हुए विराट कोहली ने लिखा है ''सचिन पाजी मैं आपसे बहुत कम हूं'' (Thank You @sachin_rt paaji. Less special than you! )
Thank You @sachin_rt paaji. Less special than you! 😇
— Virat Kohli (@imVkohli) March 28, 2016
आपको बताते चलें कि क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली के 82 रनों की नाबाद पारी के चलते ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है और 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ टक्कर लेगी।