Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

70 साल में पहली बार ऐसा करेगी टीम इंडिया, पीछे छूट जाएंगे धोनी

गुवाहाटी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में खिलाड़ियों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड के अलावा टीम इंडिया भी बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। जी हां, दरअसल टीम इंडिया अगर ये मैच जीतती है तो इसी के साथ सीरीज भी जीत जाएगी। तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया 9 विकेट से जीत चुकी है।


आज का मैच टीम इंडिया जीत लेती है तो कप्तान विराट की कप्तानी में टीम वो कारनामा करेगी जिसे भारतीय क्रिकेट टीम पिछले 70 साल में नहीं कर सकी है। इसके साथ ही यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को लगातार चार द्विपक्षीय इंटरनेशनल सीरीज में हराएगी।

आपको बता दें कि भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को लगातार 3 सीरीज में हराया है। भारत 2016 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टी-20 सीरीज में 3-0 से जीती थी। इसके अलावा भारत ने इसी साल टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। और अभी हाल ही में वनडे में भारत ने 4-1 से ऑस्ट्रेलिया से मात दी थी। 70 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब भारत ऑस्ट्रेलिया को लगातार चौथी सीरीज में पटखनी देगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+