Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांड्या ने की छक्कों की बरसात, बेबस दिखे कंगारू

चेन्नई। भारतीय टीम में बतौर ऑलराउंडर टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हार्दिक पांड्या ने चेन्नई में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया खिलाफ खेले जा रहे पहले ODI मुकाबले के 37वें ओवर में एक अदभुत कारनामा किया। पांड्या ने एडम जांपा के ओवर में तीन लगातार छक्के लगाए। दरअसल पांड्या ने इस साल तीन बार यह कारनामा किया है। चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में उन्होंने इमाद वसीम की गेंदबाजी पर तीन लगातार छक्के लगाए थे। वहीं शादाब खान के ओवर में भी उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में ही ऐसा ही कारनामा किया था।

पांड्या ने 37वां ओवर करने आए एडम जंपा के ओवर में पहले एक चौका लगाया फिर लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के ठोके और ओवर में कुल 24 रन जोड़े। पांड्या ने मुश्किल हालात में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बेहतरीन अर्धशतक ठोका। पांड्या ने धोनी के साथ मिलकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि रन रेट को भी नीचे नहीं आने दिया।

इसे भी पढ़ेंः- Live Cricket Score, IND vs AUS पहला वनडे

हार्दिक ने न सिर्फ अपने ODI करियर का सर्वाधिक स्कोर 83 रन बनाया बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के रॉबिन सिंह के नाम था जिन्होंने साल 1999 में कोलंबो में नंबर 7 पर खेलते हुए 75 रन बनाया था।

पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 66 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही पांड्या ने अपने वनडे क्रिकेट का नया बेस्ट स्कोर बना लिया है। इससे पहले पांड्या का बेस्ट स्कोर 76 रन था। पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में 76 रनों की पारी खेली थी। अब पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना नया बेस्ट बना लिया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+