ICC के नए नियमों के जाल में फंसा ये पहला क्रिकेटर, 'फेक फील्डिंग' कर पकड़ा गया
नई दिल्लीः आईसीसी ने नए नियम लागू कर दिए हैं, ये नए नियम 28 सितंबर या उसके बाद शुरू होने वाली सीरीज में लागू होंगे। नए नियमों में 'फेक फील्डिंग' का भी नियम बना है। क्वींसलैंड बुल्स पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो आईसीसी के नए नियम का पहला शिकार बनें हों। क्वींसलैंड नए 'फेक फील्डिंग' नियम के शिकार बनें। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वनडे टूर्नामेंट जेएलटी कप में क्वींसलैंड बुल्स और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के बीच मैच खेला जा रहा था। तभी बल्लेबाज परम पटेल ने शॉट को रोकने के कोशिश की, लेकिन वो गेंद को रोक नहीं पाए, इसके बाद उन्होंने फेक थ्रो के जरिए बल्लेबाज को चकमा देने की कोशिश की।
मैदान पर मौजूद दोनों अंपायरों ने इस बात की और क्वींसलैंड बुल्स पर पर 5 रनों का जुर्माना लगा दिया। एमसीसी के नए नियम 41.5 के अनुसार 'बल्लेबाज द्वारा गेंद खेले जाने के बाद, 'फील्डर द्वारा जानबूझकर, शाब्दिक या क्रियात्मक रूप से, बल्लेबाज का ध्यान भटकाना या उसके लिए बाधा उत्पन्न करना नियम विरुद्ध माना जाएगा।'
नए नियमों के बाद क्रिकेट और भी रोमांचक हो जाएगा। अब नए नियमों के मुताबिक अगर किसी बल्लेबाज का बल्ला हवा में है और वो क्रिज में पहुंच जाता है तो उसे रन आउट नहीं माना जाएगा। ऐसा पहले नही होता था। पहले अगर हवा में बल्ला रहने पर बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता था।
इतना ही नहीं, जब गेंदबाज गेंद डालने की तैयारी में रहता है यदि उसी वक्त नॉन स्ट्राइकर क्रीज के बाहर निकल गया तो उसे रन आउट किया जा सकेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
