Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सावधान कंगारू! स्मिथ-वार्नर से निपटने के लिए शमी ने बना लिया है खास प्लान

नई दिल्ली। रविवार 17 सिंतबर से शुरू हो रही भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज से पहले दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ जमकर तैयारी कर रही हैं। ऐसे में फिर से एक बार क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला देखे जाने की उम्मीद है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी ऑस्ट्रेलिया से होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा है कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से निपटने के लिए तैयार है और इसके लिए गेंदबाजों ने विशेष रणनीति बना भी ली है।

हालांकि शमी ने अपनी तैयारियों को गुप्त रखते हुए कहा कि वे अभी इस बात का खुलासा नहीं कर सकते कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस तरह की रणनीति अपनाएंगे। हालांकि शमी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया काफी मुश्किल टीम है। उन्हें हल्के में नहीं ले सकते। हमारे पास उनको लेकर रणनीतियां हैं।

मोहम्मद शमी ने ये भी माना कि कंगारू टीम को 5-0 से हरा पाना कठिन होगा। उन्होंने कहा कि डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। शमी ने बयान दिया 'दोनों विश्व स्तर के बल्लेबाज हैं। हमारे पास उनके लिए भी रणनीति है। इस तरह के बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है। ऑस्ट्रेलिया पहले से ज्यादा मजबूत है, लेकिन हम अपनी ताकत पर ध्यान देंगे।'

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का भी मानना है कि भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक होगी। लेकिन भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से नहीं हरा पाएगी। गांगुली ने उम्मीद जताई कि इस सीरीज को टीम इंडिया जीतेगी लेकिन वो श्रीलंका की तरह ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से नहीं हरा पाएगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+