Bigg Boss-11 में दिखेंगी अर्शी खान, शाहिद अफरीदी को बताया था बेड पर जबरदस्त
नई दिल्ली। बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन में अर्शी खान भी शामिल हैं। अर्शी कुछ समय पहले तब लाइमलाइट में आई थीं जब उन्होंने कहा था कि पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से उनके सेक्स संबंध हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बिस्तर पर शाहिद के बर्ताव को लेकर भी काफी कुछ कहा था। 1 अक्टूबर से शुरू हुए बिग-बॉस में अर्शी खान हैं तो कुछ ना कुछ कंट्रोवर्सी तो होगी ही।

बिग-बॉस के घर में आते ही विवाद
अर्शी खान का विवादों से पुराना नाता रहा है और वो अभी भी बदली नहीं हैं, ये बिग बॉस में उनकी एंट्री के साथ ही साबित हो रहा है। उनकी एंट्री बंदगी कालरा के साथ दंगल का दांव खेलते हुई। अर्शी ने घर में एंट्री करते ही कहा कि, मेरी लडाइयां तो जरूर होंगी, जिसके बाद आग लगेगी। जिस पर पड़ोसियों ने भी साफ कहा कि आग लगेगी तो तुम भी जल जाओगी। साफ है कि अर्शी से दूसरे लोगों की तल्खी बढ़ने वाली है।

विवादों में अव्वल रही हैं अर्शी
अर्शी खान ने 2016 में शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने की बात कह दी थी हालांकि, बाद में मामला सिर्फ पब्लिसिटी का निकला। ये अकेला मामला नहीं है साल 2016 में टी-20 वर्ल्डकप में शाहिद के शतक पर उन्होंने कपड़े उतारने की बात कही थी। 2016 में ही अर्शी को पुणे पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था।

कस्टडी से हुई फरार
अर्शी पुलिस कस्टडी से फरार हो गईं और पुलिस पर 15 लाख रुपये मांगने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। अर्शी कई तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अर्शी बताती हैं कि अफगानिस्तान में पैदा हुईं लेकिन जब बहुत छोटी थी तो उनके परिवार ने भोपाल शिफ्ट हो गईं थी।
Bigg Boss 11: सलमान खान के साथ नजर आएगा दाउद की बहन का दामाद
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
