सचिन, द्रविड़ और कोहली नहीं, ये भारतीय बल्लेबाज है एंडरसन का 'फेवरेट विकेट'
नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के एलिट क्लब में शामिल हो गए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के छठे और इंग्लैंड के पहले गेंदबाज हैं। इंग्लैंड का यह गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ भी काफी सफल रहा है। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी कई बार उनके सामने बेबस नजर आए। मौजूदा दौर में पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी का डंका बजाने वाले विराट कोहली के लिए तो वह सबसे बड़े 'दुश्मन' माने जाते हैं।
2014 में इंग्लैंड में हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में तो पांच मैचों में चार बार एंडरसन ने ही उन्हें आउट किया था हालांकि, 500 विकेट का मुकाम हासिल करने के बाद एंडरसन ने अपने पांच फेवरेट बल्लेबाजों का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। उनके टॉप शिकार में शीर्ष पर दो ऑस्ट्रेलियन ब्रैड हैडिन और रिकी पोंटिंग हैं। तीसरे पर दिनेश रामदीन और चौथे पर ब्रैडन मैक्कुलम हैं। वहीं, पांचवें जगह पर सरप्राइज तरीके से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम सिलेक्ट किया है 19 मौकों पर धोनी को छह बार आउट कर चुके एंडरसन की नजर में इस बल्लेबाज को 2012 में कोलकाता टेस्ट में आउट करना उनके लिए सबसे यादगार रहा था। एंडरसन ने पांच गेंदों के भीतर धोनी को खाता खोले बगैर पवेलियन की राह दिखा दी थी।
129 टेस्ट मैचों में एंडरसन ने भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा बार सचिन तेंदुलकर को 14 मैचों में 9 बार आउट किया। एंडरसन ने धोनी और गौतम गंभीर को छह बार पवेलियन की राह दिखाई। राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और मुरली विजय को पांच-पांच बार आउट किया। 2013 में लॉर्ड्स के मैदान में डेब्यू करने वाले एंडरसन का यह 129वां टेस्ट मैच है।
श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरण ने टेस्ट क्रिकेट सबसे अधिक 800 विकेट लिए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वार्न के नाम 708 और भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट चटकाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
