बांग्लादेश में चक्कर खाकर गिर गया ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी, जानिए क्या थी वजह?
चटगांव। क्रिकेट की पिच पर खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन बिना किसी चोट के मैदान पर बेहाश होने की खबरें बहुत कम देखने को मिलती हैं। कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान। चटगांव टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के स्पिनर्स का डटकर सामना किया लेकिन इस दौरान उसके बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
दरअसल पीटर हैंड्सकॉम्ब को गर्मी के चलते चक्कर आ गया और उन्हें मैदान पर ब्रेक लेना पड़ा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से 15 मिनट पहले हैंड्सकॉम्ब ने मेहदी हसन की गेंद पर एक रन लिया और इसके बाद उन्हें चक्कर आ गया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के टीम डॉक्टर ज्यॉफ वैरेन को मैदान पर आना पड़ा और उन्होंने हैंड्सकॉम्ब के सिर पर बर्फ लगाई गई और उन्हें ठंडक देने की कोशिश की गई। डॉक्टर ने हैंड्सकॉम्ब को खाने के लिए दवाई भी दी। आपको बता दें कि दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
