Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में किया रिकॉर्ड बोल्ड

रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराने के साथ एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह रिकार्ड भारतीय गेंदबाजों ने बनाया। पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने आठ में से 6 विकेट बोल्ड आउट किया जो अपने आप में एक विश्व कीर्तिमान है।

नतमस्तक हुए कंगारू बल्लेबाज

नतमस्तक हुए कंगारू बल्लेबाज

दरअसल, पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से ऑस्ट्रेलिया को धोने के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने रांची में भी वैसी ही शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर से भारतीय गेंदबाजों के आगे नतमस्तक हो गई। पहले ही टी20 में ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों नो बोल्ड होकर अपना विकेट गंवाया। ऐसा पहली बार हुआ है कि टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाज बोल्ड हुए हों। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

कुलदीप-बुमराह ने लिए 2-2 विकेट

कुलदीप-बुमराह ने लिए 2-2 विकेट

इन 6 विकेट में से 2-2 कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने चटकाए जबकि एक को विराट कोहली ने रन आउट किया तो एक विकेट युजवेंद्र चहल के नाम रहा जिन्होंने अपने चहेते शिकार, ग्लेन मैक्सवेल को फिर से चलता किया। यह चौथी बार था जब चहल ने पिछली चार पारियों में उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत से पहले यह विश्व रिकॉर्ड चार अन्य टीमें बना चुकी हैं ।

लगातार 7वां टी-20 हारी ऑस्ट्रेलिया

लगातार 7वां टी-20 हारी ऑस्ट्रेलिया

कभी सालों तक विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम रह चुकी ऑस्ट्रेलिया बीते काफी दिनों से लय में नहीं है। रांची में मिली हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से लगातार 7वां टी-20 मैच हारी है। ऐसे में अगले दोनों टी-20 मैंचो में ऑस्ट्रेलिया टीम के ऊपर इस हार का सिलसिला तोड़कर अपनी खोई प्रतिष्ठा पाने का भारी दबाव होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+