Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

15 हजारी क्लब में शामिल हुए विराट कोहली, लगा दीं 'सबसे ज्यादा फिफ्टी'

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए इकलौते टी20 मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय टीम मौजूदा श्रीलंका दौरे पर एक भी मैच नहीं हारी। पहले भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर मेजबान टीम का सूपड़ा साफ किया। इसके बाद टीम इंडिया ने वनडे में भी श्रीलंका को एक मैच भी नहीं जीतने दिया। और कोलंबो में खेले गए एक मात्र टी20 में भी भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में कोहली ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए।

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ 7 रन बनाते ही कोहली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 15000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ कोहली भारत की तरफ से सभी फॉर्मेट को मिलाकर 15 हजार रन बनाने वाले कुल सातवें खिलाड़ी बन गए। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 4658 रन बनाए हैं। वनडे में 8587 रन जबकि टी20 में 1830 बनाए हैं।

इसके अलावा कोहली मैच में अर्धशतक लगाते ही भारत-श्रीलंका के बीच हुए टी20I मुकाबलों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम था। इसके अलावा अर्धशतक लगाते ही कोहली श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+