पापा बनने वाले हैं उथप्पा, शेयर की प्रेग्नेंट वाइफ की खूबसूरत फोटो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा जल्द ही पापा बनने वाले हैं। उथप्पा की वाइफ शीतल इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। उथप्पा ने बुधवार को अपनी गर्भवती पत्नी की तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया है।

आई लव यू स्वीटहार्ट! यू द बेस्ट!
उथप्पा ने पत्नी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- अगर किसी के मां बनने का लक्ष्य है, तो वह यह (शीतल) है। गर्भावस्था के इस आश्चर्यजनक सफर पर मुझे मेरी पत्नी पर गर्व है!! मैं हमेशा उससे किताब लिखकर वैसी महिलाओं की मदद करने के लिए कहता रहता हूं, जो गर्भावस्था और मां बनने को लेकर हमारी संस्कृति में मौजूद ढेर सारी आशंकाओं और मानदंडों से घिरी हैं। वह (शीतल) हमारे समाज की कई बाधाओं को तोड़ चुकी है। ...आई लव यू स्वीटहार्ट! यू द बेस्ट! यू आर अमेजिंग! और मुझे यकीन है कि तुम एक अद्भुत मां बनने जा रही हो!

केपीएल में नहीं खेल रहे हैं उथप्पा
कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में न खेलने को लेकर उथप्पा से कई लोग पूछ रहे हैं कि वे इस बड़े टूर्नामेंट में क्यों नहीं खेल रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए अपना पक्ष रखा है।

मुझे बच्चे के लिए घर तैयार करना हैः उथप्पा
उथप्पा ने कहा- कई लोग मुझसे यह पूछे रहे हैं कि मैं केपीएल में क्यों नहीं खेल रहा हूं, वास्तव में मेरी पत्नी शीतल कुछ समय बाद मां बनने वाली है और हम इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मैं इसके चलते शीतल के साथ ज्यादा समय बिताना चाहता हूं, क्योंकि घरेलू सीजन शुरू होने वाला है और जब शीतल मां बनेगी, तो मैं उसके पास रहूंगा। इसके चलते मुझे बच्चे के लिए घर तैयार करना है।

2015 में खेले थे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
आपको बता दें कि उथप्पा आखिरी बार जुलाई 2015 में टीम इंडिया की ओर खेले थे।

केकेआर के हैं चहेंते खिलाड़ी
आईपीएल में रॉबिन उथप्पा कोलकाला नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। उथप्पा बल्लेबाजी के अलावा शानदार विकेटकीपिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वे केकेआर के नियमित विकेट कीपर हैं।

टेनिस खिलाड़ी हैं शीतल
आपको बता दें कि रॉबिन की पत्नी शीतल गौतम एक टेनिस खिलाड़ी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
