सस्पेंस खत्म, T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने भारत पहुंची पाक क्रिकेट टीम, देखें तस्वीरें
नयी दिल्ली। पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में हिस्सा लेगा या नहीं इसे लेकर जो सस्पेंस जारी था वो आखिरकार कल खत्म हो गया। मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम कोलकाता पहुंच गई है। शनिवार शाम को पाक क्रिकेट टीम कोलकाता पहुंची। वीडियो- अजब उमर की गजब अंग्रेजी, पूछा क्या बोल रहा है ये
27 सदस्यों वाली पाकिस्तानी टीम के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आपको बता दें कि पाक टीम यहां एक सप्ताह रुकेगी और अभ्यास मैच खेलेगी। 19 मार्च को उनका मुकाबला भारत से होना है। आपको बता दें कि दोनों टीम का मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में होना था, लेकिन हिमाचल सरकार ने उन्हें सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मैच कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया। जानिए धोनी के दाढ़ी के बाल क्यों हो गये सफेद?
आपको बता दें कि पाक टीम ने सुरक्षा का हवाला देते हुए आईसीसी से मैच वैन्यु बदलने की अपील की थी। भारत पहुंचकर पाक कप्तान शाहिद अफरीदी ने खुशी जताई और उम्मीद जताई कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications