Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जवागल श्रीनाथ जिन्होंने अब तक किए हैं केवल 5 ट्वीट और जिन्हें 5 हजार लोग करते हैं फालो

नई दिल्ली। आज टीम इंडिया के रजनीकांत कहे जाने वाले जवागल श्रीनाथ का 48वां जन्मदिन है। कभी बल्बेबाजों के लिए कहर कहलाने वाले श्रीनाथ आज सोशल लाइफ से काफी दूर रहते हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि भारतीय टीम के बिंदास फास्ट बॉलर्स के नाम से विख्यात श्रीनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट से अब तक मात्र 5 ट्वीट किए हैं, बावजूद इसके उन्हेें 5000 लोग फॉलो करते हैं।

आइए भारत के इस जांबाज खिलाड़ी के बारे में कुछ खास बातें...

 जन्म कर्नाटक के मैसूर शहर में

जन्म कर्नाटक के मैसूर शहर में

  • जवागल श्रीनाथ का जन्म कर्नाटक के मैसूर शहर में हुआ था।
  • श्रीनाथ क्रिकेटर होने के अलावा IT इंजीनियर भी हैं।
  • उन्होंने मैसूर के श्री जयचमाराजेंद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नलॉजी में डिग्री हासिल की।
  • श्रीनाथ ने दो बार प्रेमविवाह

    श्रीनाथ ने दो बार प्रेमविवाह

    • श्रीनाथ ने दो बार प्रेमविवाह किया है।
    • 1999 में उन्होंने ज्योत्सना नाम की लड़की से शादी की थी।
    • लेकिन यह रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया।
    • दोनों ने आपसी सहमति के साथ तलाक ले लिया।
    • 2008 में उन्होंने माधवी पत्रवाली नाम की पत्रकार से दूसरी शादी की।
    • क्रिकेट का रजनीकांत

      क्रिकेट का रजनीकांत

      • 1989/90 के सीजन में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से करियर की शुरुआत की।
      • पहले ही मुकाबले में उन्होंने हैट्रिक लेकर इतिहास रचा।
      • डेब्यू मैच में हैट्रिक लगाने वाले वे भारत के तीसरे और कर्नाटक के पहले गेंदबाज थे।
      • इसी कारण श्रीनाथ को क्रिकेट का रजनीकांत कहा जाता रहा है।
      • 1992, 1996, 1999 और 2003

        1992, 1996, 1999 और 2003

        • श्रीनाथ ने अपने वनडे करियर का आगाज 1991 में शारजाह में हुई विल्स ट्रॉफी से किया था।
        • श्रीनाथ को देश के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है।
        • आईसीसी वर्ल्ड में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब भी श्रीनाथ के नाम है।
        • उन्होंने 1992, 1996, 1999 और 2003 के वर्ल्ड कप मुकाबलों में 44 विकेट झटके।
        2003 में वनडे से संन्यास

        2003 में वनडे से संन्यास

        • जवागल श्रीनाथ ने साल 2003 में वनडे से संन्यास ले लिया था।
        • श्रीनाथ 229 मैचों की 227 पारियों में उन्होंने 28.08 के औसत से 315 विकेट चटकाए।
        • वनडे में भारत के लिए 300 प्लस विकेट लेने वाले वे एकमात्र तेज गेंदबाज हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+