INDvSL: भारत-श्रीलंका का मैच देखने मैदान पर पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखें वीडियो
दांबुला। बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैक्लीन फंर्नांडिस स्टारर फिल्म 'ए जेंटलमैन' अपनी रिलीज से पहले ही खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। ये दोनों स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन का कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी क्रम में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में पहुंच गए। भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच दांबुला में खेला जा रहा है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस मैच को देखने पहुंचे। उन्होंने मैच शुरू होने से पहले बीच मैदान से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि श्रीलंकाई टीम बैटिंग के लिए तैयारी कर रही है।
A post shared by Sidharth Malhotra (@s1dofficial) on
इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भारतीय लीजेंड सुनील गावस्कर और हर्षा भोगले के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। दरअसल सिद्धार्थ मल्होत्रा कल ही श्रीलंका पहुंचे हैं। ये सेल्फी हवाई अड्डे पर ली गई थी। गौरतलब है कि फिल्म की अभिनेत्री जैक्लीन फंर्नांडिस श्रीलंका की ही रहने वाली है। ऐसे में अपनी फिल्म को श्रीलंका में भी प्रमोट करने के इरादे से सिद्धार्थ वहां पहुंचे हुए हैं।
A post shared by Sidharth Malhotra (@s1dofficial) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
