आम्रपाली विवाद पर गुस्साए भज्जी ने कहा- "ठेंगा मिला हमें, बेवकूफ बनाया है"
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक गुस्साए ट्विटर यूजर को सफाई देते हुए जवाब दिया है। दरअसल नोएडा
में फ्लैट खरीददारों के विरोध प्रदर्शन के बीच 'आम्रपाली ग्रुप' से जुड़े होने पर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर सफाई दी है। हरभजन सिंह ने कहा है कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों के पैसे मारे गए हैं।
|
सर आप लोगों को विला (महल) तो मिल गया मुफ्त में
दरअसल रमेश नैनवाल नाम के यूजर ने हरभजन से ट्विटर पर सवाल करते हुए लिखा- ‘#आम्रपालीधोखाधड़ी @एमएसधोनी और @हरभजनसिंह सर आप लोगों को विला (महल) तो मिल गया मुफ्त में। हमारे तो पैसे भी डूब रहे हैं।'
|
‘भाई तुझे किसने बोला हमें विला मिला है?
इसके जवाब में भज्जी ने लिखा- ‘भाई तुझे किसने बोला हमें विला मिला है? ठेंगा मिला हमें। बेवकूफ बनाया गया। हमारे नाम का इस्तेमाल कर लोगों के पैसे मारे गए हैं।'

एमएस धोनी और हरभजन सिंह आम्रपाली ग्रुप के ब्रैंड एंबेसडर थे
आपको बता दें कि ऐसी खबरें आई थीं कि 2016 तक ये दोनों ही खिलाड़ी एमएस धोनी और हरभजन सिंह आम्रपाली ग्रुप के ब्रैंड एंबेसडर थे और हजारों लोगों ने इस ग्रुप के फ्लैट खरीदे थे लेकिन आम्रपाली ग्रुप ने लोगों से पैसे लेने के बावजूद अबतक किसी को घर नहीं दिया जिसके बाद लोग हरभजन और धोनी को सोशल मीडिया से लेकर धरना-प्रदर्शनों में कोस रहे हैं।
|
'आम्रपाली ग्रुप के अध्यक्ष एम एस धोनी के बहुत अच्छे दोस्त हैं'
मयंक नाम के एक अन्य यूजर ने महेंद्र सिंह धोनी और आम्रपाली ग्रुप के अध्यक्ष की दोस्ती का हवाला देते हुए भारतीय क्रिकेटरों की भूमिका पर सवाल उठाया। यूजर ने लिखा- 'आम्रपाली ग्रुप के अध्यक्ष एम एस धोनी के बहुत अच्छे दोस्त हैं इसीलिए हरभजन सिंह झूठ मत बोलो।'
|
'वो धोनी का दोस्त हो सकता है लेकिन मेरा नहीं है'
जिसके बाद भज्जी ने गुस्से में धोनी से ही सवाल पूछने की सलाह दे डाली। भज्जी ने लिखा, 'वो धोनी का दोस्त हो सकता है लेकिन मेरा नहीं है। इसलिए अच्छा है कि तुम धोनी से ही पूछो। अगर थोड़ा सा भी दिमाग है तो उसका इस्तेमाल करो।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
