वुशू वर्ल्ड चैंपियनशिपः पूजा कादियान ने रचा इतिहास, जीता भारत का पहला स्वर्ण पदक
नई दिल्ली। भारत की पूजा कादियन ने कजान में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। बुधवार को पूजा कादियन ने रूस के कजान में चल रहे वुशू वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में रूस की इव्वियाया स्टेपानोवा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पूजा का मुकाबला 75 किलोग्राम भारवर्ग की श्रेणी में था। वहीं इससे पहले सेमीफाइनल में मिस्र की हेबा अब्देलकेडर को 2-0 से हराकर अंतिम मुकाबले में प्रवेश किया था। आपको बता दें कि वुशू वर्ल्ड चैंपियनशिप में ये भारतीय इतिहास का पहला स्वर्ण पदक है।
पूजा के अलावा चार अन्य भारतीयों ने भी देश को गौरवान्वित किया है। पूजा के अलावा चार अन्य भारतीय विश्व चैंपियनशिप के 14 वें संस्करण में मंच पर उतरे। रमेशचंद्र सिंह मोइरगात्थम, भानू प्रताप सिंह, राजिंदर सिंह और अरुणपमा देवी कीशम ने अलग-अलग कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
