देखिए फ्लाइट में टीम इंडिया ने कैसे की मस्ती, राहुल ने लिया पांड्या और अक्षर का खास इंटरव्यू
नई दिल्ली। टीम इंडिया मैच जीतने के बाद अक्सर मस्ती के मूड में नजर आती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की निगाहें चौथा वनडे जीतने पर हैं। अगल वनडे बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 सितंबर को होगा। इसी क्रम में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बेंगलुरू पहुंचने से पहले फ्लाइट में जमकर मस्ती की।

उड़ती फ्लाइट में की जमकर मस्ती
टीम इंडिया के तीन युवा क्रिकेटर्स हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और अक्षर पटेल ने इंदौर से बेंगलुरू की फ्लाइट में मजेदार बातें की। राहुल ने सफर को दिलचस्प बनाने के लिए हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के इंटरव्यू लिये।

पांड्या ने बताया चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का अनुभव, काटा गया केक
यही नहीं तीनों ने क्रू मेंबर्स के अनुरोध पर विमान में केक काटे और वीडियो भी बनाए। टीम इंडिया की मस्ती का ये वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। केएल राहुल ने पांड्या से पूछा कि तीसरे वनडे मैच में चौथे नंबर पर खेलते हुए आपने बेहतरीन बल्लेबाजी, इसपर आप क्या कहेंगे। राहुल के सवाल के जवाब में पांड्या ने कहा, "मेरे लिए वो एक मौका था जिसे मैं गंवाना नहीं चाहता था। मैंने उस मौके का फायदा उठाया और अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे जहां भी मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा। उस दिन सबने चौथे नंबर पर खेलने को कहा और मैंने पूरा फायदा उठाया।"

सड़कों पर ड्राइविंग करना पसंद करूंगाः पांड्या
राहुल ने पांड्या से आगे पूछा कि बेंगलुरू में खेलने को लेकर आप क्या कहेंगे? इसके जवाब में पांड्या ने कहा, "हम सब बेंगलुरू में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बेंगलुरू में खेलना हमेशा से ही शानदार रहा है और हम इस बार भी वहां बेहतरीन खेल दिखाएंगे।" पांड्या ने बेंगलुरू को अपना पसंदीदा शहर बताते हुए कहा, 'यहां के होटल, रेस्टोरेंट मुझे बेहद पसंद हैं। होटल में ठहरने की बजाए यहां के फूड और सड़कों पर ड्राइविंग मुझे बेहद अच्छा लगता है।'
ऐसे बदली अक्षर पटेल के नाम की स्पेलिंग
राहुल ने अक्षर पटेल से उनके नाम के बारे में सवाल किया। दरअसल, अक्षर पटेल इंग्लिश में Akshar की बजाए Axar लिखते हैं। इसी को लेकर राहुल ने उनसे सवाल किया। जवाब में अक्षर पटेल ने बताया- "जब मैं अंडर-19 विश्व कप के लिए बेंगलुरू में था तब मेरा पासपोर्ट नहीं बना था, इसके बाद मुझे जल्द पासपोर्ट की जरूरत पड़ी। मेरे पापा स्कूल में सर्टिफिकेट लेने गए और प्रिंसिपल ने सर्टिफिकेट में (Axar) लिख दिया। इसके बाद मैं इसी नाम के साथ जाने लगा और हर जगह यही नाम इस्तेमाल होने लगा।" अक्षर के नाम की हकीकत जानने के बाद पांड्या और राहुल ने उन्हें खूब चिढ़ाया और अक्षर की जगह 'अक्सर' नाम से उन्हें बुलाने लगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
