Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs Australia: तीन टी-20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा, धवन और नेहरा की हुई वापसी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार 4-1 से श्रृंखला जीतने के बाद BCCI ने देर रात तीन टी-20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। विराट कोहली की कप्तानी में 15 सदस्यों के टीम की घोषणा की गई है जो 07 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 के मुकाबले खेलेगी। टीम में तीन खिलाड़ियों की वापसी हुई है तो कई दिग्गज नामों को बाहर का रास्ता भी देखना पड़ा है। पांच मैचों की मौजूदा ODI श्रृंखला में चार लगातार अर्धशतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे एक बार फिर BCCI के "लिटमस टेस्ट" में फेल साबित हो गए और उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है जबकि अपनी पत्नी का इलाज करवा रहे शिखर धवन और टीम से अंदर-बाहर हो रहे दिनेश कार्तिक को एक बार फिर से टीम में शामिल किया गया है।

सबसे चौंकाने वाला नाम जिस खिलाड़ी का है वो हैं टी-20 में टीम इंडिया के सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा, जिन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 38 वर्षीय नेहरा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल मैच खेलते हुए चोटिल हुए थे और मई के महीने में घुटने के इलाज के लिए विदेश गए थे। टीम इंडिया के लिए उन्होंने आखिरी टी-20 मैच इस साल फरवरी में अपना आखिरी मैच खेला था। टीम इंडिया में एक बार फिर वो जोरदार वापसी को तैयार हैं। दिनेश कार्तिक ICC Champions Trophy के दौरान मनीष पांडे के चोटिल होने के बाद शामिल किए गए थे और बाद में वो वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम में शामिल थे।

15 सदस्यीय टीम में विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और अक्षर पटेल शामिल हैं। टीम इंडिया अपना पहला टी-20 धोनी के गृह नगर रांची, दूसरा गुवाहाटी और तीसरा हैदराबाद में खेलेगी। टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक के चयन होने के बावजूद विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी धोनी ही संभालेंगे। नागपुर में रविवार को खेले गए पांचवें और आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने पहली बार इस टीम के खिलाफ किसी श्रृंखला में 4-1 की विजय हासिल की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया फिर से ODI में नंबर वन भी बन गई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+