बीमार मां से मिलने सीरीज छोड़ भारत लौटे शिखर धवन, अंतिम वनडे और टी 20I में नहीं खेलेंगे
कोलंबो। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन श्रीलंका दौरा बीच में छोड़ वापस भारत लौट रहे हैं। दरअसल धवन की मां की तबियत खराब है जिस वजह से वे बाकी के बचे हुए दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। आपको बता दें कि रविवार को भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेलना है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिखर धवन अंतिम वनडे और एकमात्र टी20 मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोर्ड के मुताबिक सलामी बल्लेबाज अपनी बीमार मां से मिलने के लिए भारत रवाना हो रहे हैं। धवन की मां फिलहाल ठीक हैं, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हालांकि चयन समिति ने 5 वें वनडे और एकमात्र टी -20 के लिए अब तक किसी और खिलाड़ी को नहीं चुना है।
आपको बता दें शिखर धवन को चोटिल मुरली विजय की जगह श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में शामिल किया गया था। जहां उन्होंने जमकर रन बनाए और मैन ऑफ द सीरीज बने। टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के बाद भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 4-0 से हरा दिया है। सीरीज का आखिरी मैच रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। हालांकि बोर्ड ने शिखर धवन की जगह अभी कोई नाम की घोषणा नहीं की है। 6 सितंबर को इकलौता टी20 मैच भी खेलना है। हालांकि अब माना जा रहा है कि शिखर धवन की जगह अजिंक्या रहाणे को मौका मिल सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
