
धोनी का पावर नैप
पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी कोलकाता में दूसरा वनडे खेलने के लिए रवाना होने से पहले चेन्नई एयरपोर्ट पर काफी देर तक आराम फरमाते रहे। लेकिन इस सबके बीच महेंद्र सिंह धोनी ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। धोनी ने फ्लाइट का इंतजार करने से अच्छा पावर नैप लेकर अपनी थकान मिटाना ज्यादा जरूरी समझा और वो वहीं एयरपोर्ट की जमीन पर लेट गए।

BCCI ने जारी की फोटो
बीसीसीआई के आधिकारिक ट्वीटर हैंडिल से जारी फोटो में महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट की जमीन पर लेटकर आराम फरामते नजर आ रहे हैं। वहीं इस फोटो में उनके साथ विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और अन्य खिलाड़ी भी फ्लाइट का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का यह 'कूल अंदाज' लोगों को खूब भा रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी का यह फोटो वायरल हो रहा है।

पहले भी पावर नैप ले चुके हैं धोनी
यह पहली बार नहीं है जब धोनी इस तरफ पावर नैप लेते हुए दिखाई दिए हों। इस पहले वो श्रीलंका दौरे पर भी मैच के दौरान ही मैदान पर लेटकर अपनी नींद पूरी करते हुए दिखाई दिए थे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 21 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेला जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications